वीडियो कोलाज ऑनलाइन बनाएँ, बिल्कुल फ्री

कई वीडियो और फ़ोटो एक ही फ़्रेम में जोड़ें — साथ-साथ, 2×2 या 3×3 ग्रिड में, 15 सेल तक — और Instagram Reels, YouTube Shorts या WhatsApp स्टेटस के लिए तैयार MP4 डाउनलोड करें। 150 ग्रिड और 115 कर्व लेआउट में से चुनें। सब कुछ आपके ब्राउज़र में चलता है: कुछ इंस्टॉल नहीं करना, कोई फ़ाइल अपलोड नहीं होती और वीडियो पर वॉटरमार्क नहीं आता। एडिटर हिन्दी में है; नीचे बताया है कि कौन-सा बटन क्या करता है।

एडिटर खोलेंफ्री · साइन-अप नहीं · आपके वीडियो आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाते

कैसे काम करता है

  1. 1

    लेआउट और फ़ॉर्मैट चुनें

    “लेआउट” टैब में चुनें कि कोलाज में कितने हिस्से हों (1 से 15) — “ग्रिड” या “कर्व” में से। “फ़ॉर्मैट” टैब में अनुपात चुनें: Reels, Shorts और स्टेटस के लिए 9:16, Instagram फ़ीड के लिए 1:1 या 4:5, YouTube के लिए 16:9। “यहाँ से शुरू करें” के टेम्पलेट (जन्मदिन, यात्रा, पहले और बाद…) एक टैप में सब सेट कर देते हैं।

  2. 2

    अपने वीडियो और फ़ोटो जोड़ें

    “मीडिया जोड़ें” दबाएँ और एक साथ कई फ़ाइलें चुनें — वे क्रम से सेल भर देती हैं। किसी एक सेल पर टैप करके सिर्फ़ उसे भी भर सकते हैं। हर सेल में एक वीडियो या एक फ़ोटो आती है।

  3. 3

    एडजस्ट करें, संगीत और टेक्स्ट जोड़ें

    फ़्रेम सेट करने के लिए सेल के अंदर वीडियो को खींचें, और टाइमलाइन पर हर क्लिप ट्रिम करें। “संगीत” टैब में फ्री लाइब्रेरी है — जोशीला, मध्यम और शांत मूड — या अपना गाना अपलोड करें। “टेक्स्ट” टैब से टाइटल जोड़ें।

  4. 4

    एक्सपोर्ट करें

    “एक्सपोर्ट” दबाएँ, “MP4 वीडियो” (540p से 4K तक) या GIF चुनें और “एक्सपोर्ट शुरू करें” दबाएँ। वीडियो आपके डिवाइस पर ही बनता है; फ़ोन पर इसे सीधे WhatsApp या Instagram पर शेयर कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह फ्री है? वॉटरमार्क लगता है?
यह फ्री है, साइन-अप नहीं चाहिए और वीडियो पर कोई वॉटरमार्क नहीं लगता।
क्या यह फ़ोन पर चलता है?
हाँ, फ़ोन के ब्राउज़र (Chrome या Safari) में। लंबे 4K वीडियो के लिए कंप्यूटर ज़्यादा तेज़ रहता है।
क्या मेरे वीडियो किसी सर्वर पर अपलोड होते हैं?
नहीं। एडिटिंग और एक्सपोर्ट दोनों ब्राउज़र में, आपके अपने डिवाइस पर होते हैं।
क्या एडिटर हिन्दी में है?
हाँ: इस पेज से खोलने पर वह हिन्दी में खुलता है, और इस पेज पर लिखे बटनों के नाम वही हैं जो आपको स्क्रीन पर दिखेंगे।

यह भी देखें: English